शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
AlmoraChamoliDehradunHaridwarNainitaluttarakhand

इन जिलों के विकास कार्यों की 15 फरवरी से समीक्षा करेंगे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 


सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 15 फरवरी से विकास कार्यों की समीक्षा समीक्षा करेंगे। सीएम नौ जिलों की 37 विधानसभाओं में की गई उनकी घोषणाओं के बारे में विस्तार से जानेंगे। सचिवालय से सीएम सभी जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए घोषणाओं की जानकारी लेंगे।

देहरादून। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 15 फरवरी से विकास कार्यों की समीक्षा समीक्षा करेंगे। सीएम नौ जिलों की 37 विधानसभाओं में की गई उनकी घोषणाओं के बारे में विस्तार से जानेंगे। सचिवालय से सीएम सभी जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए घोषणाओं की जानकारी लेंगे। इस दौरान विधायक भी मौजूद रहेंगे। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न जनपदों में भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विकास को लेकर कई घोषणाएं की। उनकी अब समीक्षा की जाएगी। सबसे पहले सीएम रावत 15 फरवरी को चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की विधानसभाओं की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद 17 फरवरी को अल्मोड़ा और नैनीताल जिले की विधानसभाओं की समीक्षा करेंगे। 18 फरवरी को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले की विधानसभाओं की समीक्षा की जाएगी, जबकि 19 फरवरी को पौड़ी और टिहरी जिले की विधानसभाओं की समीक्षा करेंगे। देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और चमोली जिले इसमें शामिल नहीं हैं। 

14 फरवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार 

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *