रविवार, अक्टूबर 25, 2026
Haridwar

उत्तराखंडः कुंभ नगरी हरिद्वार में 90 करोड़ की लागत से बनेगा कोविड अस्पताल, हुआ एमओयू

फाइल फोटो
फाइल फोटो

 कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए कुंभनगरी में लगभग 90 करोड़ की लागत से कोविड अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) के साथ एमओयू कर लिया है। इस अस्पताल के बनने से कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।

सरकार की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं

तीर्थ नगरी हरिद्वार में आगामी कुंभ मेला में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए सरकार की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। डीआरडीओ के माध्यम से दो हजार बेड क्षमता का कोविड अस्पताल तैयार किया जाएगा। इस पर लगभग 90 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।

डीआरडीओ के साथ एमओयू

स्वास्थ्य विभाग ने डीआरडीओ के साथ एमओयू कर लिया है। अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध होने के साथ ही बिजली, पानी की व्यवस्था की गई है। इस अस्पताल में कोविड इलाज के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होगी। जिसमें पांच सौ आईसीयू बेड के साथ ऑक्सीजन, सैंपल टेस्ट समेत अन्य सुविधाएं मिलेगी।

जल्द ही केंद्र सरकार की एजेंसी को पैसा जारी किया जाएगा

प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो हजार बेड का कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। डीआरडीओ के साथ एमओयू किया गया। जल्द ही केंद्र सरकार की एजेंसी को पैसा जारी किया जाएगा। इस अस्पताल के बनने से कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Source

 

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *