uttarakhandUttarkashi

जोशियाड़ा क्षेत्र में जाम लगने से लोग परेशान

जोशियाड़ा में कुछ इस तरह लगा छोटे बड़े वाहनों का लंबा जाम।
जोशियाड़ा में कुछ इस तरह लगा छोटे बड़े वाहनों का लंबा जाम। 

 जोशियाड़ा कस्बे में रोजाना घंटों जाम लगने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण की मार के चलते संकरी हुई सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण के इंतजाम नहीं होने से दिक्कत हो रही है। मार्ग पर करीब एक घंटे के जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही।

उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग शुरूआती जोशियाड़ा वाले हिस्से में अतिक्रमण की मार के चलते संकरा हो गया है। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क किनारे ही वाहन आड़े तिरछे खड़े किए जाने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। जोशियाड़ा निवासी लाल सिंह गुसाईं, राजपाल पंवार, कमल किशोर जोशी ने बताया कि जोशियाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण के इंतजाम नहीं हैं। इस मार्ग पर वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। 

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *