HARIDWAR NEWS: कोरोना के कारण बंदिशों में मना क्रिसमस

Mandeep Singh Sajwan

कोरोना के कारण बंदिशों में मना क्रिसमस
क्रिसमस डे पर प्रार्थना सभा में भाग लेते लोग 

शहर में शुक्रवार को कोरोना की पाबंदियों के बीच ईसाई समुदाय ने उत्साह के साथ क्रिसमस मनाया। क्रिसमस के दिन चर्च में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। लोगों ने चर्च में कैंडल जलाकर यीशु को याद किया। वहीं कोविड संक्रमण को विश्व को बचाने के लिए प्रभु ईशु से प्रार्थना की। इस बार चर्च में कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया। विशेष प्रार्थना भी शारीरिक दूरी के साथ की गई।


भेल सेक्टर एक स्थित मैथोडिस्ट चर्च में ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना के लिए पहुंचे। फादर जैम्स विल्सन ने चर्च में शारीरिक दूरी के साथ लोगों से प्रार्थना करवाई। वहीं दूसरी ओर सेंट मेरी स्कूल स्थित चर्च में गिने चुने लोगों ने ही प्रार्थना की। यहां सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। 


चर्च में जगह-जगह भगवान यीशु के संदेश और उनकी जीवन गाथा को पोस्टरों के माध्यम से दर्शाया गया था। चर्च परिसर के अंदर भगवान यीशु की कहानी भी सुनाई जा रही थी। भगवान यीशु की करुणामय जीवन गाथा को सुनकर कई लोग भाव विभोर हो गए। 


इस दौरान कई लोगों ने यीशु के बारे में जानने के लिए धार्मिक पुस्तक भी खरीदी। क्रिसमस के दिन कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। होटलों, रेस्टोरेंट और मॉल में क्रिसमस का जश्न मनाया गया। जोंसन जेम्स, जान स्टीफन, निओल सिंह, रोनिका मैसी, विक्टोरिया जेम्स, सीमा जेम्स, विंसेंट सिंह, सचिन मुकंद, जसवंत मुकंद, एंटनी जेम्स आदि मौजूद रहे।

Source: Amar Ujala

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!