Chamoli

भारत-चीन बॉर्डर पर नीति घाटी में 12वें दिन 250 ग्रामीणों की बची जान, बरसात के बाद भूस्खलन से बंद है हाईवे

भारत-चीन बॉर्डर पर नीति घाटी में 12वें दिन 250 ग्रामीणों की बची जान, बरसात के बाद भूस्खलन से बंद है हाईवे

भारत-चीन बॉर्डर को जोड़ने वाले हाईवे के बंद होने से अलग-थलग पड़े सीमांत के 16 गांवों के ग्रामीणों और पर्यटकों की मदद के लिए 12वें दिन हवाई और जमीन के जरिए रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। सोमवार को क्षेत्र से 30 लोग हेलीकॉप्टर और 250 लोग पैदल रास्तों से रेस्क्यू किए गए। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि सभी लोगों को लाता पहुंचाया गया है।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ और प्रशासन की टीम ने पैदल मार्ग से भी ग्रामीणों का रेस्क्यू शुरू कर दिया है। हेलीकॉप्टर के जरिए घाटी में खाद्यान्न पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर विनोद गौड़ ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने जो 250 लोग रेस्क्यू किए हैं, उनमें कुछ सेना के जवान और पोर्टर भी शामिल है।


आज के अन्य मुख्य समाचार :

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *