Nainitaluttarakhand-tourism

NAINITAL NEWS: स्वतंत्रता दिवस पर एक पर्यटक ने दूसरे पर्यटक पर चलायी गोली

NAINITAL NEWS: स्वतंत्रता दिवस पर एक पर्यटक ने दूसरे पर्यटक पर चलायी गोली
मोहम्मद फैसल

Uttarakhand Hindi News, Nainital Bureau: स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल में पर्यटकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। एक पर्यटक ने दूसरे पर्यटक पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि गोली पर्यटक को छूते ही निकल गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी मोहम्मद फैसल पुत्र मोहम्मद इफरत नैनीताल घूमने आया था. इस बीच मालरोड में घूमते समय किसी अन्य पर्यटक से फैसल की नोकझोंक हो गई। 

यह भी पढ़ें :


जिसके बाद फैसल पैदल सूखाताल क्षेत्र में घूम रहा था। इसी बीच यूपी21क्यू 2463 (UP 21 Q 2463) सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल सवार ने अचानक फैसल पर गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोली फैसल की कमर और कोहनी को छूते हुए निकली। उसके बाद पुलिस घायलों को बीडी पांडे जिला अस्पताल ले गई। 

यहाँ पीड़ित फैसल का चल रहा है। मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि घायलों के बयानों के आधार पर मोटरसाइकिल सवार की तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द ही दोषी युवक को पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *