Dehradun

Corona Vaccine: उत्तराखंड पहुंची कोरोना वैक्सीन की 92500 अतिरिक्त डोज

कोरोना वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन

Corona Vaccine केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दूसरी खेप के रूप में उपलब्ध कराई गई कोविशील्ड की 92500 अतिरिक्त डोज बुधवार को देहरादून पहुंच गई है। इस वैक्सीन को केंद्रीय औषधि भंडार के कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है।

 अब जल्द ही इन्हें केंद्र सरकार द्वारा तय डोज के हिसाब से सभी जनपदों को उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र के निर्देशों के मुताबिक राज्य में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। देश कोरोना के खिलाफ जंग अवश्य जीतेगा।

उत्तराखंड को केंद्र सरकार ने बीते मंगलवार को कोविशील्ड वैक्सीन की 92500 अतिरिक्त डोज देने का निर्णय लिया था। बुधवार शाम को यह वैक्सीन हवाई जहाज के जरिये जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। वहां से सावधानी के साथ इस वैक्सीन की खेप को केंद्रीय औषधि भंडार पहुंचा दिया गया। 

उत्तराखंड में भी 16 जनवरी से देशव्यापी वैक्सीनेशन के तहत वैक्सीन लगनी शुरू हो गया है। पहले चरण में उत्तराखंड को कोविशील्ड वैक्सीन की 1.13 लाख डोज मिली थी। प्रदेश में वैक्सीनेशन के लिए 34 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में सप्ताह में चार दिन यानी सोमवार, मंगलवार और गुरुवार और शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जा रही है।

अभी तक उत्तराखंड में 6119 स्वास्थ्य कर्मियों को सफलतापूर्वक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अब इसी क्रम में गुरुवार को वैक्सीन की दूसरी खेप उत्तराखंड पहुंच चुकी है। प्रदेश को मिली वैक्सीन की 92500 डोज में से प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए वैक्सीन की 84560, केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 2330 और सेना की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 3100 डोज शामिल हैं। इसके साथ ही केंद्र ने यह भी स्पष्ट किया है कि किस जिले में वैक्सीन की कितनी डोज भेजी जाएंगी। स्वास्थ्य महकमा जल्द ही इन्हें जिलों में भेजने की तैयारी कर रहा है।

यह भी देखें – 

  • इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड: मूंगफली बेचने वाले के बेटे का कमाल, एक मिनट 58 सेकेंड में बताए 196 देशों के नाम
  • चमोली के आसन और चंबा के स्वेटर की धूम, ऑनलाइन खूब बिक रहे उत्तराखंड के 50 उत्पाद
  • Uttarakhand News : मुख्यमंत्री का गढ़वाल कमिश्नर कैम्प आफिस में औचक निरीक्षण, कर्मचारियों का वेतन रोकने के दिए निर्देश
  • Dehradun News : काम रह गए अधूरे, बुधवार को वाहनों के लिए नहीं खुल सका प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर
  • एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में इस साल अफसरों के बंपर प्रमोशन की तैयारी 
  • हरिद्वार दुष्कर्म-हत्या केस: जिस रस्सी से बंधे थे बच्ची के हाथ, उस पर भी मिले डीएनए मार्क, पहली बार हुआ ऐसा
  • एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में अब ग्रेजुएशन के बाद निगम-निकायों में करें इंटर्नशिप, मिलेगा 45 हजार तक स्टाइपेंड
  • क्यों असंभव है कैलाश पर्वत की चोटी तक पहुँचना?
  • विमलेश्वर महादेव मंदिर: क्रोध शांति के लिया जहाँ भगवान परशुराम ने तप किया
  • Source

    Editorial Team

    उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *