HaldwaniNainital

बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई को पीटा

बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई को पीटा



हल्द्वानी। राजपुरा चौकी क्षेत्र में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने भाई को पीट दिया। पीड़ित पिता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

वार्ड नम्बर 13 राजपुरा निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर में कहा है कि बीते रविवार को उनकी बेटी और बेटा किसी काम से घर के पास की दुकान में जा रहे थे। 

इसी बीच रास्ते में रवि, संजय व दीपक ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब उसके बेटे ने इसका विरोध किया तो तीनों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बेटे का एसटीएच में इलाज कराया गया। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप कि क्षेत्र में अराजक तत्वों आतंक बना रहता है। 

पुलिस गश्ती की कमी के चलते इनके हौसले बुलंद हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसआई मंगल सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आज 18 जनवरी को पढ़ी जाने वाली प्रमुख खबरें : —

रुड़की: प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे प्रेमिका के दो बच्चों को प्रेमी ने नहर में फेंका, एक की मौत, दूसरा लापता

पिथौरागढ़ से दिल्ली-दून को 20 सीटर विमान सेवा जल्द होगी शुरूपिथौरागढ़ से दिल्ली-दून को 20 सीटर विमान सेवा जल्द होगी शुरू

एक्सक्लूसिव: हरिद्वार में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में परेशानी बनेगा ‘रेड लाइट सिग्नल’

Makar Sankranti 2021: कड़ाके की ठंड में तड़के चार बजे श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, तस्वीरें

हरिद्वार ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर जान गंवाने वाले चारों दोस्त थे घर के इकलौते चिराग, परिवारों में मातम

नॉर्वे ने फाइजर वैक्सीन प्राप्त करने के तुरंत बाद 23 बुजुर्गों की मौत की जांच शुरू की

Utttarakhand Weather Update : मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, चेतावनी जारी

उत्तराखंड: आज से हाईकोर्ट बंद, अब 22 फरवरी को खुलेगा, केवल आवश्यक मुकदमों की होगी सुनवाई

उत्तराखंड: कैबिनेट ने दी बड़ी राहत, नर्सिंग भर्ती में अनुभव की शर्त हटाई, पढ़ें अन्य प्रमुख फैसले…

Corona Vaccination: उत्तराखंड में आज 34 बूथों पर 3000 हेल्थ वर्करों को लगेगी वैक्सीन, वर्चुअल जुड़ेंगे

पीएम मोदी

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *