Dehradunweather

Utttarakhand Weather Update : मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, चेतावनी जारी

रविवार से घना कोहरा रहने की संभावना
रविवार से घना कोहरा रहने की संभावना 

 मैदानी इलाकों में रविवार से घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर जिले में चेतावनी जारी की है। देहरादून में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। 

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन मैदानी इलाकों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। दिनभर कोहरे की धुंध रह सकती है। देहरादून में धूप खिलने की संभावना है।  

तापमान में बढ़ोतरी, ठंड में आई गिरावट

 

हरिद्वार में एक ही दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में डेढ़ से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होने से दिन के समय लोगों को सर्दी से राहत महसूस हुई। हालांकि शाम को शीतलहर चलने से लोगों को फिर से ठंड का सामना करना पड़ा। आज तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

धूप खिलने से लोगों को राहत

कई दिन से मौसम साफ हो रहा है। सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि, कभी तापमान बढ़ रहा है तो कभी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे किसी दिन लोगों को अधिक ठंड झेलनी पड़ती है तो कभी तेज धूप होने से सर्दी का बेहद कम एहसास होता है। शनिवार को भी अचानक शुक्रवार के मुकाबले तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे तापमान 19 से बढ़कर 21 डिग्री पर पहुंच गया।

शाम को शीतलहर चलने से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा

वहीं, न्यूनतम तापमान में भी डेढ़ डिग्री बढ़ोत्तरी हुई। जहां शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री था, वह शनिवार को बढ़कर पांच डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने से दिन में लोगों को सर्दी से राहत मिली।

हालांकि शाम को शीतलहर चलने से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा। रितु आलोक शाला के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया रविवार को तापमान में गिरावट आ सकती है। कोहरा पड़ने का अनुमान भी मौसम विभाग लगा रहा है।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *