Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #1 ($search) of type array|string is deprecated in /home/uttarakh/public_html/wp-content/plugins/siteseo-pro/main/redirectmanager.php on line 223
भागीरथी किनारे चलाया सफाई अभियान – UTTARKASHI NEWS - Uttarakhand Hindi News
Uttarkashi

भागीरथी किनारे चलाया सफाई अभियान – UTTARKASHI NEWS

उत्तरकाशी में भागीरथी किनारे सफाई अभियान के दौरान स्वयंसेवी छात्र व पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल

 श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के तीसरे दिन छात्रों ने भागीरथी किनारे उजेली से तिलोथ पुल तक सफाई अभियान चलाया। वहीं राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बनचौरा का सात दिनी एनएसएस शिविर बुधवार को संपन्न हो गया।

संस्कृत महाविद्यालय के सफाई अभियान में प्राचार्य मेधनी प्रसाद डंगवाल व पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने भी शिरकत की। अभियान के तहत प्लास्टिक की खाली बोतलें व रेपर एकत्रित किए गए। इस मौके पर डा. राधेश्याम खंडूड़ी, कार्यक्रम अधिकारी डा. द्वारिका प्रसाद नौटियाल आदि रहे।

 राइंका बनचौरा के समापन समारोह में एनएसएस प्रभारी किशन सिंह रावत ने कहा कि शिविर में नुक्कड़ नाटक तथा जागरूकता रैली के माध्यम से ग्राम पंचायत धारकोट, बनचौरा व खदाड़ा में लोगों को शराब के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर संकल्प पत्र भरवाए गए हैं। 

मुख्य अतिथि दशगी हाथड़ तथा बिष्ट पट्टी विकास समिति के अध्यक्ष धनी नाथ, क्षेत्र पंचायत सदस्य धारकोट कुलबीर रावत ने स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पूर्व प्रधान जयेंद्र सिंह, देवेंद्र गुसाईं, सोहनलाल, गणेश लाल, प्रधानाचार्य डा.वाईपी सेमल्टी, सह प्रभारी भगवती जोशी आदि मौजूद रहे। वहीं राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में गंगा स्वच्छता पखवाड़े में भाषण, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिताएं हुई। 

इस मौके पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष बीना बिष्ट, शैलेंद्र कोहली, प्राचार्य डा. संगीता मिश्रा आदि रहे। उधर, राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट का एनएसएस शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. वीपी बहुगुणा, डा. संगीता रावत आदि रहे।

25 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share with