By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Hindi NewsUttarakhand Hindi News
  • देश
  • शहर और राज्य
  • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • हरिद्वार
    • ऋषिकेश
    • हल्द्वानी
    • देहरादून
    • चम्पावत
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • उधमसिंह नगर
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
    • UPSC
    • UKSSSC
  • विज्ञान-टेक
  • More..
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
      • सेहत
    • यात्रा
    • खेल
      • क्रिकेट
    • क्राइम
    • करंट अफेयर्स
    • साइबर क्राइम
    • सम्पादकीय
    • चुनाव
    • एक्सक्लूसिव
    • त्यौहार
    • जनरल नॉलेज
    • हर की पैड़ी
    • रोजगार
    • जोशीमठ
    • काशीपुर
    • केदारनाथ
    • खटीमा
    • कोटद्वार
    • मसूरी
    • राजनीति
    • रामनगर
    • धर्म-अध्यात्म
    • ऋषिकेश
    • रूड़की
    • रुद्रपुर
    • स्मार्टफ़ोन्स
Reading: उत्तराखंड एक्सक्लूसिव: सरकार के 14 बड़े विभागों में ही 36 हजार पद खाली
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Uttarakhand Hindi NewsUttarakhand Hindi News
  • News
  • Haldwani
  • Kashipur
  • khatima
  • Kotdwar
  • Ranikhet
  • Rishikesh
  • Roorkee
  • Almora
  • Chamoli
  • Champawat
  • Dehradun
  • Haridwar
  • Nainital
  • Pauri Garhwal
  • Pithoragarh News
Search
  • देश
  • शहर और राज्य
  • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • हरिद्वार
    • ऋषिकेश
    • हल्द्वानी
    • देहरादून
    • चम्पावत
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • उधमसिंह नगर
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
    • UPSC
    • UKSSSC
  • विज्ञान-टेक
  • More..
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • यात्रा
    • खेल
    • क्राइम
    • करंट अफेयर्स
    • साइबर क्राइम
    • सम्पादकीय
    • चुनाव
    • एक्सक्लूसिव
    • त्यौहार
    • जनरल नॉलेज
    • हर की पैड़ी
    • रोजगार
    • जोशीमठ
    • काशीपुर
    • केदारनाथ
    • खटीमा
    • कोटद्वार
    • मसूरी
    • राजनीति
    • रामनगर
    • धर्म-अध्यात्म
    • ऋषिकेश
    • रूड़की
    • रुद्रपुर
    • स्मार्टफ़ोन्स
Follow US
© 2023 UttarakhandHindiNews.in | All Rights Reserved.
Home > News > City & States > उत्तराखंड एक्सक्लूसिव: सरकार के 14 बड़े विभागों में ही 36 हजार पद खाली
City & States

उत्तराखंड एक्सक्लूसिव: सरकार के 14 बड़े विभागों में ही 36 हजार पद खाली

admin
Last updated: 2021/04/04 at 5:46 PM
By admin 5 Min Read
Share
SHARE
फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
 फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

 उत्तराखंड में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या बेशक लाखों में हो, लेकिन राज्य सरकार के विभागों में भी हजारों की संख्या में पद खाली हैं। पिछले चार साल से प्रदेश सरकार इन खाली पदों को भरने का दावा करती आई है। लेकिन, खुद सरकार के ही आंकड़े बता रहे हैं कि राजकीय महकमों में ही 56 हजार से अधिक पद खाली हैं। सरकार के 14 बड़े विभागों में करीब 36 हजारों पद खाली चल रहे हैं। 

Contents
रोजगार वर्ष में भी खाली रह गए पदनौकरियां कम, सियासत ज्यादाएक अप्रैल 2020 तक प्रमुख विभागों में खाली पदों की संख्याआंकड़ों में स्थिति

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सरकार चाहकर भी इन खाली पदों को भरने का साहस नहीं कर पा रही है। इसकी वजह सरकार की कमजोर वित्तीय स्थिति है। नियमित भरती से राजकोष पर खर्च का दबाव बढ़ेगा। लिहाजा सरकार की कोशिश खाली पदों पर अस्थाई नियुक्ति करने की रही है। लेकिन नियमित भरती न होने और बड़ी संख्या में खाली पद होने से विभागों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। साथ ही सरकारी नौकरियों की राह देख रहे बेरोजगारी की उम्मीदें भी टूट रही हैं। 

रोजगार वर्ष में भी खाली रह गए पद

त्रिवेंद्र सरकार ने वर्ष 2020-21 को रोजगार वर्ष के तौर पर मनाने का फैसला किया था। इसके तहत सरकारी और गैरसरकारी रोजगार सृजित करने और रोजगार भर्ती की प्रक्रिया को तेज करने की कोशिशें की गईं। लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते खाली पदों के लिए आयोगों को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया थम गई। 

नौकरियां कम, सियासत ज्यादा

रोजगार के मुद्दे पर प्रदेश की सियासत गर्म है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा होगा। कांग्रेस रोजगार के मुद्दे पर भाजपा सरकार की आलोचना कर रही है। भाजपा पूर्व कांग्रेस सरकार के तुलनात्मक आंकड़ों के जरिये यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि उसके प्रयास ज्यादा बेहतर रहे। हालांकि बेरोजगारों का मानना है कि सरकारी नौकरियों के लिए खाली पदों को भरने में प्रदेश सरकारों ने हमेशा कंजूसी बरती है।

एक अप्रैल 2020 तक प्रमुख विभागों में खाली पदों की संख्या

विभाग                 सृजित पद                खाली

कृषि                      2489                     1270

लोनिवि                  11226                    2333

वन विभाग              9237                      3519

पशुपालन               3443                      754

उद्यान                    3550                      1402

पुलिस                    26009                    1467

उच्च शिक्षा              3563                       2130

विद्यालीय शिक्षा        35892                      4184

माध्यमिक शिक्षा       32588                      7899

चिकित्सा व स्वास्थ्य   11879                       3403

चिकित्सा शिक्षा         5215                         2893

परिवार कल्याण        4565                        1359

महिला सशक्तिकरण  31035                      1273

माध्यमिक                12833                        2166

(अकादमिक व शोध)

   कुल                                                      36052

आंकड़ों में स्थिति

– 200279 स्थाई पद हैं सरकारी विभागों में

– 46396 पद सरकारी विभागों में अस्थाई हैं

– 56944 पद सरकारी विभागों में अभी रिक्त हैं 

Source

Related

You Might Also Like

उत्तराखंड परिवहन निगम: अल्मोड़ा में रोडवेज के 4 रूट बंद, यात्री हुए परेशान

पौड़ी जिले में दुखद हादसा: 16 साल के छात्र ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती 

Uttarkashi News: उत्तरकाशी के खट्टू खाल में आसमानी बिजली गिरने से 300 भेड़-बकरियां जलकर राख

Uttarakhand News: बजट प्रस्तुति के दो दिन बाद विधानसभा अनिश्चितकाल के निरस्त

उत्तराखंड बजट सत्र 2023: गैरसैण के लिए अधिकारी रवाना, 13 -18 मार्च तक चलेगा सत्र

TAGGED: uttarakhand government, vecency, एक्सक्लूसिव
admin April 4, 2021 April 4, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
How was the post?
Love0
Surprise0
Sad0
Happy0
Wink0
Previous Article उत्तराखंड में कोरोना: 550 नए संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 3000 पार पहुंचे एक्टिव केस 
Next Article महाकुंभ 2021: एक मंच पर आए आरएसएस और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता, यातायात संभालने में करेंगे मदद

Find Us on Socials

Latest News

उत्तराखंड में कुल तहसीलें | Uttarakhand Ki Tehsil Districtwise
Education Uttarakhand
वराह अवतार में भगवान विष्णु ने पृथ्वी को किस समुद्र से निकाला था, जबकि समुद्र पृथ्वी पर ही है?
religion-spirituality
कौन थे महाभारत के संजय, युद्ध के बाद कैसे बीता था उनका जीवन
religion-spirituality
महाभारत: कौन थे बब्रुवाहन जिन्होंने अकेले हराया था अर्जुन को, जानिए पूरी कहानी
Editorial
© 2022 UttarakhandHindiNews.in | All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?