By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Hindi NewsUttarakhand Hindi News
  • देश
  • शहर और राज्य
  • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • हरिद्वार
    • ऋषिकेश
    • हल्द्वानी
    • देहरादून
    • चम्पावत
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • उधमसिंह नगर
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
    • UPSC
    • UKSSSC
  • विज्ञान-टेक
  • More..
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
      • सेहत
    • यात्रा
    • खेल
      • क्रिकेट
    • क्राइम
    • करंट अफेयर्स
    • साइबर क्राइम
    • सम्पादकीय
    • चुनाव
    • एक्सक्लूसिव
    • त्यौहार
    • जनरल नॉलेज
    • हर की पैड़ी
    • रोजगार
    • जोशीमठ
    • काशीपुर
    • केदारनाथ
    • खटीमा
    • कोटद्वार
    • मसूरी
    • राजनीति
    • रामनगर
    • धर्म-अध्यात्म
    • ऋषिकेश
    • रूड़की
    • रुद्रपुर
    • स्मार्टफ़ोन्स
Reading: पंजाबी महासभा ने पांच मंदिर के बाहर जलाई लोहड़ी
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Uttarakhand Hindi NewsUttarakhand Hindi News
  • News
  • Haldwani
  • Kashipur
  • khatima
  • Kotdwar
  • Ranikhet
  • Rishikesh
  • Roorkee
  • Almora
  • Chamoli
  • Champawat
  • Dehradun
  • Haridwar
  • Nainital
  • Pauri Garhwal
  • Pithoragarh News
Search
  • देश
  • शहर और राज्य
  • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • हरिद्वार
    • ऋषिकेश
    • हल्द्वानी
    • देहरादून
    • चम्पावत
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • उधमसिंह नगर
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
    • UPSC
    • UKSSSC
  • विज्ञान-टेक
  • More..
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • यात्रा
    • खेल
    • क्राइम
    • करंट अफेयर्स
    • साइबर क्राइम
    • सम्पादकीय
    • चुनाव
    • एक्सक्लूसिव
    • त्यौहार
    • जनरल नॉलेज
    • हर की पैड़ी
    • रोजगार
    • जोशीमठ
    • काशीपुर
    • केदारनाथ
    • खटीमा
    • कोटद्वार
    • मसूरी
    • राजनीति
    • रामनगर
    • धर्म-अध्यात्म
    • ऋषिकेश
    • रूड़की
    • रुद्रपुर
    • स्मार्टफ़ोन्स
Follow US
© 2023 UttarakhandHindiNews.in | All Rights Reserved.
Home > News > City & States > पंजाबी महासभा ने पांच मंदिर के बाहर जलाई लोहड़ी
City & States

पंजाबी महासभा ने पांच मंदिर के बाहर जलाई लोहड़ी

admin
Last updated: 2021/01/13 at 12:47 AM
By admin 4 Min Read
Share
SHARE
काशीपुर में लोहड़ी मनाते पंजाबी महासभा के लोग। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर में लोहड़ी मनाते पंजाबी महासभा के लोग। – फोटो : KASHIPUR

 रुद्रपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से मंगलवार को लोहड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पांच मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में महासभा की नगर इकाई ने पंजाबी समाज के बुजुर्गों हरि चंद्र मिड्डा, नंदलाल भुड्डी, दर्शन लाल मिड्डा और महेश बब्बर को शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न और लोहड़ी का प्रसाद देकर सम्मानित किया।

Contents
खटीमा में लोहड़ी उत्सव की धूमपंजाबी महासभा ने मनाया लोहड़ी पर्व

इसके अलावा मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल, विशिष्ट अतिथि हिमांशु गाबा, हरविंदर सिंह हरजी, पंजाबी महासभा की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ को भी सम्मानित किया गया। विधायक ठुकराल ने कहा कि लोहड़ी प्यार और प्रीति का त्योहार है। लोहड़ी एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देती है।

सम्मान कार्यक्रम के बाद पांच मंदिर के बाहर बुजुर्ग दर्शन लाल मिड्डा ने लोहड़ी में अग्नि प्रज्ज्वलित की। इसके बाद सभी लोगों ने आग में तिल, मूंगफली और पॉपकॉर्न डालकर सभी की सुख समृद्धि की कामना की।

वहां महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशु गाबा, जिलाध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मिड्डा, वीरेंद्र सुखीजा, संजय ठुकराल, आशू मिड्डा, हन्नी ग्रोवर, विक्की मुंजाल, गुरदीप सिंह गाबा, जतिन नागपाल, अशोक सुखीजा आदि थे। (ब्यूरो)

खटीमा में लोहड़ी उत्सव की धूम

खटीमा। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से क्षेत्र में लोहड़ी उत्सव मनाया गया। एक निजी बरातघर में सोमवार देर रात हुए कार्यक्रम में पंजाबी समाज के बुजुर्गों, गुरुद्वारा सिंह सभा की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और उभरती हुई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंजाबी महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा एवं उपाध्यक्ष सोनाली गावा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अरमान बत्रा और मनोज गुलाटी के गीतों ने वाहवाही लूटी।

भंगड़ा और गिद्दा के आगाज से शुरू हुए उत्सव में समाज के नवविवाहित जोड़ों और नवजात शिशुओं को उपहार दिए गए और मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश सचिव मनोज वाधवा एवं संरक्षक रोशन लाल ग्रोवर ने सभी को लोहड़ी की बधाई दी। अध्यक्षता रोशन लाल ग्रोवर ने और संचालन पंजाबी महासभा की नगर इकाई की महिला अध्यक्ष सोनिया सुनेजा एवं प्रियंका पुनियानी ने किया।

इस दौरान मक्का और मूंगफली का प्रसाद बांटा गया। वहां वरिष्ठ व्यवसायी अनिल बत्रा, रमेश धीगड़ा, हरीश बत्रा, विजय अरोड़ा, नगर अध्यक्ष डॉ. एएस मल्ली, मनोज गुलाटी, सुमित गुंबर, कुलवंत सिंह, बाबू राम अरोड़ा, कुलदीप गंभीर, पूजा बत्रा, आरती डाबर, दीप्ति ग्रोवर, संजीव बत्रा, प्रदीप गुंबर, सोनू डोरा, नैना डोरा, रबीश भटनागर, गोपाल वाधवा, जितेंद्र पारुथी, राजन मलिक आदि थे।

पंजाबी महासभा ने मनाया लोहड़ी पर्व

काशीपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के तत्वावधान में नगर निगम परिसर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महासभा के नगर अध्यक्ष राजकुमार सेठी के नेतृत्व में नगर निगम गेट पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने लोहड़ी गाई। लोगों को मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकॉर्न और गजक आदि का प्रसाद वितरित किया गया। वहां चिमनलाल छाबड़ा, सुरेश शर्मा, राजेंद्र छाबड़ा, अनिल डाबर, नितिन अरोरा, दीपक गुलाटी, नितिन छाबड़ा, मोहित अरोरा आदि थे। (संवाद)

Source

Related

You Might Also Like

Rudrapur News: छत से कूदकर महिला ने की ख़ुदकुशी, हाथ में लिखा पति और ससुराल जिम्मेदार

Uttarakhand Weather Alert Today: देहरादून के साथ-साथ इन जिलों में रेड अलर्ट

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: बीजेपी आलाकमान की बैठक आज दिल्ली में शुरू

AIIMS Rishikesh Satellite Centre: कुमाऊं में हेल्थ इंफ्रा को देगा बढ़ावा

Uttarakhand Rain News Updates: मरने वालों की संख्या 54 हुई, पांच लापता

TAGGED: lohadi, punjabi festival
admin January 13, 2021 January 13, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
How was the post?
Love0
Surprise0
Sad0
Happy0
Wink0
Previous Article हर्षोल्लास से मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस
Next Article युवा दिवस पर कोटद्वार को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प

Find Us on Socials

Latest News

उत्तराखंड में कुल तहसीलें | Uttarakhand Ki Tehsil Districtwise
Education Uttarakhand
वराह अवतार में भगवान विष्णु ने पृथ्वी को किस समुद्र से निकाला था, जबकि समुद्र पृथ्वी पर ही है?
religion-spirituality
कौन थे महाभारत के संजय, युद्ध के बाद कैसे बीता था उनका जीवन
religion-spirituality
महाभारत: कौन थे बब्रुवाहन जिन्होंने अकेले हराया था अर्जुन को, जानिए पूरी कहानी
Editorial
© 2022 UttarakhandHindiNews.in | All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?