Dehradunuttarakhand

कोविड कर्फ्यू:उत्तराखंड में अब छह दिन खुलेंगे बाजार, जानिए मसूरी व नैनीताल मार्केट की दुकानें अब कब होंगी

e commerce market in india grocery stores modi government 1592795762

 उत्तराखंड सरकार ने व्यापारियों को राहत देते हुए अब राज्य बाजार हफ्ते में छह दिन खोलने का निर्णय लिया। बाजार मंगलवार से शाम सात बजे तक खुले रहेंगे, जबकि मसूरी और नैनीताल मंगलवार का बंद रहेगा। सोमवार रात पौने दस बजे कैबिनेट मंत्री व सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने यह ऐलान किया। हालांकि, मुख्य सचिव की तरफ से इसकी देर रात तक एसओपी जारी नहीं हुई। उनियाल ने बताया कि वीकेंड के मद्देनजर मसूरी व नैनीताल के बाजार और आसपास के पिकनिक स्पाट रविवार को खुले रहेंगे, जबकि सेनेटाइजेशन के लिए दोनों पर्यटन नगरी मंगलवार को बंद रहेंगी।

उन्होंने बताया कि बाजार इस दौरान नियमित रूप से शाम सात बजे तक खुल सकेंगे, इसके बाद सुबह छह बजे तक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। अन्य पिकनिक स्पॉट खोलने के लिए संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को अधिकृत किया गया है। उनियाल ने बताया कि कोविड कर्फ्यू में लगातार ढील के बाद संक्रमण में गिरावट आई है। इसलिए बाजार रविवार को छोड़ अन्य सभी दिन खोलने की हरी झंडी दी गई।

कोचिंग सेंटर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले

राज्य में कोचिंग सेंटर और जिम अब 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। हालांकि, इन दोनों में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। सरकार ने साफ किया कि कोचिंग सेंटर और जिम दोनों को ही नियमित रूप से सेनेटाइज करना अनिवार्य होगा।

एसओपी को लेकर फूले हाथ-पांव

हाईकोर्ट के चारधाम यात्रा सात जुलाई तक स्थगित करने के आदेश के बाद नौकरशाह एसओपी को लेकर असंमजस में रहे। सूत्रों ने बताया कि सोमवार छह बजे एसओपी पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश और सचिव (आपदा प्रबंधन) एसए मुरुगेशन के हस्ताक्षर हो चुके थे, लेकिन इसे जारी करने में अफसरों को हाथ-पांव फूलते रहे। यहां तक मुख्य सचिव ओमप्रकाश का मोबाइल फोन तो शाम सात बजे से स्विच आफ बताने लगा था।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *