मुख्य सामग्री पर जाएं

2 मिनट में पढ़ें

CM तीरथ सिंह रावत के उपचुनाव लड़ने को लेकर भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने साफ की तस्वीर, कहीं ये बातें

 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उप चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रविवार को पार्टी का रुख स्पष्ट किया है। चिंतन शिविर में पहुंचे कौशिक ने मीडिया को सवालों पर कहा कि नियमानुसार चुनाव आयोग को चुनाव करवाना चाहिए। कहा कि आयोग उपचुनाव की घोषणा करे पार्टी तैयार है।

उन्होंने कहा कि विधान मंडल दल के नेता को राज्यपाल मुख्यमंत्री मनोनीत करता है और मुख्यमंत्री की संस्तुति पर मंत्री मंडल को शपथ दिलाई जाती है। कौशिक ने संविधान की धारा 164(4) के विषय में बताया। कहा कि संविधान साफ तौर पर वर्णित हैं कि जो मुख्यमंत्री या मंत्री सदन का सदस्य नहीं है तो उनको 6 महीने में सदस्य बनना होता है। नहीं तो उसे पद से हटना होता। कहा कि संविधान में सभी व्यवस्था है उसी के अनुसार चुनाव आयोग को इस अवधि में चुनाव करना होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संवैधानिक संकट की कोई बात ही नहीं है। कौशिक ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तैयारी में जुटा हुआ है।

तीरथ ही होंगे भाजपा के सीएम कैंडिडेट: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी के सीएम कैंडिडेट को लेकर स्पष्ट बयान दिया है। कौशिक ने कहा कि तीरथ सिंह रावत वर्तमान मुख्यमंत्री हैं और जाहिर सी बात है कि वही अगले चुनाव में मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे।

किस सीट पर चुनाव लड़ेंगे सीएम ये स्पष्ट नहीं: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उप चुनाव लड़ने की बात स्पष्ट की और संवैधानिक धाराएं भी बताईं। मगर जब उन से पूछा की तीरथ को किस सीट से चु लड़ाया जाएगा तो वे गोलमोल जवाब देते हुए बोले कि चुनाव आयोग चुनाव की घोषणा करें उसके बाद सीट तय हो जाएगी।

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x