Dehradunuttarakhand

जिम कॉर्बेट पार्क में पर्यटक अब कर सकेंगे सैर, बिजरानी सहित पांचों जोन 29 जून को खुलेंगे

jim corbett national park 1609044900

 कोरोना के चलते पहली बार जिम कॉर्बेट पार्क मानूसन सीजन में मंगलवार (29 जून) से खुलने जा रहा है। हालांकि बारिश का अलर्ट देखते हुए रात्रि विश्राम की व्यवस्थाएं बंद रखी गई हैं, लेकिन बिजरानी समेत पांच जोन में डे-विजिट शुरू हो जाएगा। भाजपा के चिंतन शिविर में भाग लेने आए वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कॉर्बेट पार्क खोलने के आदेश दिए हैं और पार्क प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोरोना की दूसरी लहर आते ही कॉर्बेट पार्क पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। पार्क डायरेक्टर राहुल ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में करीब दो माह कॉर्बेट बंद रखना पड़ा। पहली लहर में भी पार्क बंद रखने से पार्क को करोड़ों का नुकसान हुआ।

पर्यटन कारोबार बेपटरी हो गया। अब संक्रमण की गति कम हो गई है तो रामनगर में लगातार पर्यटक भी आने लगे हैं। निदेशक राहुल ने बताया कि कॉर्बेट पार्क खोलने के आदेश आ गए हैं। मंगलवार से गर्जिया, बिजरानी, ढेला, झिरना और पोखरों जोन को डे विजिट के लिए खोला जाएगा। बरसात में पहली बार डे विजिट के लिए कॉर्बेट खोला जा रहा है। इससे पहले मानसून आते ही बिजरानी, पोखरो, गर्जिया जोन पर्यटकों के लिए बंद किया जाता था। डे विजिट पहले की तरह ही होगी। पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग कराएंगे। हर साल नौ लाख के करीब देसी और दस हजार विदेशी पर्यटक पार्क भ्रमण को आते थे।

पर्यटन कारोबार को देखते हुए कॉर्बेट को आज यानी मंगलवार से खोल दिया जाएगा। बरसात के चलते ढिकाला समेत अन्य जोनों में रात्रि विश्राम नहीं होगा।

हरक सिंह रावत, वन मंत्री उत्तराखंड

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *