मुख्य सामग्री पर जाएं

2 मिनट में पढ़ें

शरीर का तापमान बढ़कर 99 डिग्री फारेनहाइट पहुंचा तो नहीं है बुखार, जानिए एम्स डॉक्टर्स ने शोध कर क्या बताया सही टेंपरेचर

 एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर्स का कहना है कि, मानव शरीर का सामान्य तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट नहीं, बल्कि 99 डिग्री है। शरीर का तापमान 99.1 डिग्री फारेनहाइट से अधिक होने पर ही बुखार के लक्षण शुरू होते हैं। एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों के एक साल के शोध के बाद यह खुलासा किया है। मालूम हो कि अब तक मानव शरीर के सामान्य तापमान का मानक स्तर 98.6 डिग्री फारेनहाइट माना जाता रहा है। एम्स ऋषिकेश में जनरल मेडिसिन विभाग के एसोशिएट प्रोफेसर डॉ. पीके पण्डा और उनकी शोध टीम के सदस्य डॉ. नितिन, डॉ. योगेश, डॉ. अजीत ने मानव शरीर के तापमान पर शोध किया है। डॉ. पीके पण्डा ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति साल में कई बार बुखार की समस्या से ग्रसित रहता है।

इस शोध का निष्कर्ष हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। एम्स के शोधार्थियों ने एक साल तक इस विषय पर शोध करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। शोध में कुल 144 प्रतिभागी शामिल किए गए थे। इन सभी प्रतिभागियों का पूरे वर्ष तक प्रत्येक दिन न्यूनतम 3 बार तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस प्रकार इस पूरे शोध में 23 हजार 851 आंकड़े दर्ज किए गए। रिसर्च में शामिल किए गए सभी 144 लोगों को तापमान मापने के लिए डिजिटल थर्मामीटर दिए गए थे। रिसर्च में सामान्य लोगों, बुखार से ग्रसित लोगों और बुखार उतरने के बाद की स्थिति वाले लोगों पर 3 चरणों में डाटा एकत्र किया गया।

पाया गया कि सभी प्रतिभागियों का औसत तापमान 100.25 डिग्री से 1.44 डिग्री कम या ज्यादा था। जबकि बुखार उतरने के बाद सामान्य स्थिति का तापमान 99.1 डिग्री पाया गया। मतलब यह कि शरीर में मुंह का तापमान 99.1 डिग्री से अधिक होने पर ही उसे बुखार की परिभाषा में माना जा सकता है। शोध से पता चला कि शरीर का औसत तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट नहीं, बल्कि 99 डिग्री फारेनहाइट है। महिला और पुरुषों में इसके एक समान ही रुझान मिले हैं।

1886 से सामान्य तापमान का मानक था 98.6 डिग्री फारेनहाइट

एम्स ऋषिकेश में जनरल मेडिसिन विभाग के एसोशिएट प्रोफेसर डॉ. पीके पण्डा ने बताया कि वर्ष 1886 में वैज्ञानिक वन्डरलिक ने रिसर्च करने के बाद यह खुलासा किया था कि मनुष्य के शरीर का सामान्य तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट होता है। तभी से इस तापमान को मनुष्य के शरीर का सामान्य तापमान का मानक माना जाता है। बाद में वर्ष 1992 में इस विषय पर वैज्ञानिक मेकोवाईक ने शोध कर पाया कि मनुष्य के शरीर का सामान्य तापमान 98.2 डिग्री है। अब इसे फिर से चुनौती देकर शोध किया गया, इसमें साबित हुआ है कि मनुष्य का सामान्य मौखिक तापमान 99.0 डिग्री फारेनहाइट है।

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x