Almora

पुलिस ने युवक के पास बरामद की सवा लाख से अधिक की स्मैक

पुलिस की गिरफ्त में स्मैक तस्कर का आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में स्मैक तस्कर का आरोपी

 अल्मोड़ा। एसओजी और अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक युवक से 12.06 ग्राम स्मैक बरामद की है। युवक को स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें – अफीम की खेती करने वाले तीन आरोपी भेजे जेल

शनिवार देर शाम पुलिस और एसओजी ने करबला के पास बेस तिराहे की ओर एक युवक की तलाशी ली। इस दौरान युवक न्यू इंदिरा कॉलोनी खत्याड़ी निवासी कमल सिंह लटवाल (19) के पास पुलिस को 12.06 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। स्मैक और तराजू के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें – 16.60 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

एसओजी प्रभारी भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि आरोपी कमल हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहा था, वह स्मैक अन्य युवाओं को बेचने की फिराक में था। स्मैक की कीमत लगभग एक लाख 26 हजार रुपये आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें   स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, जेल 

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। टीम में एसओजी के एसआई नीरज भाकुनी, एसआई ओमप्रकाश नेगी, कांस्टेबल विजय आगरी, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका आदि रहे।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share with