मुख्य सामग्री पर जाएं

Science-Tech 2 मिनट में पढ़ें

Samsung Galaxy F12 आज भारत में होगा लॉन्च, Exynos 850 प्रोसेसर के साथ मिलेगा 48 MP का कैमरा

Samsung Galaxy F12
Samsung Galaxy F12

 टेक कंपनी Samsung आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. कंपनी Galaxy F सीरीज के तहत ये स्मार्टफोन लेकर आ रही है. इसके लिए Flipkart पर माइक्रो साइट भी बनाई गई है. फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले फोन के प्रोसेसर और बैटरी के अलावा दूसरे फीचर्स के बारे में पता चला है. आइए जानते हैं क्या है फोन में खास.

Samsung Galaxy F12
Samsung Galaxy F12

संभावित स्पेसिफिकेशंस

फ्लिपकार्ट से मिली जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy F12 में 6.5 इंच का एचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले दी जा सकती है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. ये फोन Exynos 850 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है.

ऐसा होगा कैमरा

Samsung Galaxy F12 का कैमरा इसकी खासियत है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा. इसमें samsung isocell टेक्नोलॉजी और GM2 सेंसर का यूज किया गया है. जिससे बेहतरीन कैमरा रिजल्ट आएंगे. फोन के बैक पैनल में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है

Samsung Galaxy F12
Samsung Galaxy F12

6000mAh की है बैटरी

पावर के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी दी  है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई- ब्लूटूथ, जीपीएस, टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. वहीं ये फोन दो कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें ब्लू और ब्लैक कलर शामिल हैं.

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x