Dehradunuttarakhand

उत्तराखंड : 35 हजार से अधिक मिनिस्टीरियल कर्मचारी आज से दो घंटे के कार्यबहिष्कार पर

 

हड़ताल
हड़ताल

प्रदेेश के 35 हजार से अधिक मिनिस्टीरियल कर्मचारी सोमवार से दो घंटे का कार्यबहिष्कार शुरू करेंगे। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण के तहत यह कार्य बहिष्कार शुरू होगा।

एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील दत्त कोठारी एवं प्रांतीय महामंत्री पूर्णानंद नौटियाल ने कहा कि मिनिस्टीरियल कार्मिक कभी भी हड़ताल के पक्ष में नहीं रहे हैं, लेकिन सरकार की बेरुखी की वजह से वह मजबूरन ऐसा करने को बाध्य हैं।

न तो सरकार उनसे वार्ता कर रही है और न ही पूर्व में हुई वार्ता के समझौते के तहत शासनोदश जारी किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए शासनादेश जारी करे। अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन आगे बढ़ता जाएगा।

प्रदेश के लगभग 35000 मिनिस्टीरियल कर्मचारी सोमवार से दो घंटे का कार्य बहिष्कार सांकेतिक रूप से करेंगे। यदि सरकार ने इसके बाद भी फेडरेशन से वार्ता नहीं की तो कार्मिकों को मजबूर होकर हड़ताल जैसा अप्रिय निर्णय लेना पड़ेगा। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी उत्तराखंड शासन की होगी।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *