शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
Uncategorized

उत्तराखंड में 29 तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट – WEATHER UPDATES

Uttarakhand Hindi News

उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए 26 और 27 के लिए कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में 29 जुलाई तक लगातार ऑरेंज अलर्ट किया गया है। अगले कुछ दिन राज्य के लिए संवेदनशील रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, देहरादून जिले में अत्यंत भारी बारिश की संभवना है। बाकी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 27 को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, देहरादून में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। 

अन्य जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 28 को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, तीव्र बौछार होने की संभावना है। 29 को भी इन्हीं छह जिलों में कहीं कहीं भरी से बहुत भारी बारिश व तीव्र बौछार की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, संवेदनशील इलाकों मे चट्टान गिरने, भूस्खलन, सड़कों में मलबा आने, निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है।

दून में 30 जुलाई तक हर दिन बारिश का अनुमान

दून में रविवार सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो चुकी थी जो करीब 11 बजे तक जारी रही। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया। दून में दिन भर में 26.8 एमएम तक बारिश हुई। मौसम विभाग ने दून में 31 जुलाई तक बारिश का अंदेशा जताया है। 

बारिश के हिसाब से अगले दो तीन दिन दून के लिए भी संवेदनशील हैं। दून में भी अगले दो दिन रेड अलर्ट रखा गया है। सुबह से हो रही बारिश के कारण दून का तापमान एक बार फिर नीचे को चला गया। सुबह इसमें करीब पांच से छह डिग्री की गिरावट रही। जो दोपहर में संभल गया। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा जो सामान्य से सिर्फ एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री के साथ सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

Source>>

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *