शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
Uncategorized

सफाई कर्मियों की हड़ताल से लगे कूड़े के ढेर, पुलिस की मौजूदगी में उठा शहर का कचरा

सफाई कर्मियों की हड़ताल से लगे कूड़े के ढेर, पुलिस की मौजूदगी में उठा शहर का कचरा
स्थानीय लोगों ने कचरा साफ किया

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की हड़ताल से शहर में जगह-जगह कचरा पड़ा हुआ है। छह दिनों में नगर निगम द्वारा कई बार कचरा हटाने की कोशिश की गई लेकिन हड़ताली कर्मचारियों का विरोध का सामना करना पड़ा। बीते शनिवार को कचरा उठाने को लेकर सफाई कर्मचारियों में मारपीट भी हो गयी। 

जिसके चलते रविवार को नगर निगम की टीम ने मंगलपडाव, मिनी स्टेडियम के समीप पुलिस की मौजूदगी में कचरा साफ किया। जबकि नवाबी रोड पर महिला डिग्री कॉलेज के सामने स्थानीय लोगों ने कचरा साफ किया। लोग खुद ही बेलचा, फावड़ा लेकर सफाई करने पहुंच गए। 

किसी भी तरह के हंगामे के मद्देनजर भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस प्रभारी पीएस नगरकोटी के नेतृत्व में मौके पर मौजूद रही।

Source>>

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *