Uncategorized

UKSSSC वन दरोगा (Forest Inspector) Exam 2021 भर्ती परीक्षा ऑनलाइन संपन्न

UKSSSC वन दरोगा (Forest Inspector) Exam 2021  भर्ती परीक्षा ऑनलाइन संपन्न
UKSSSC

UKSSSC वन दरोगा (Forest Inspector) Exam 2021 – भर्ती परीक्षा 18 पालियों में ऑनलाइन संपन्न: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित वन दरोगा भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 जुलाई से 25 जुलाई की अवधि में आयोजित परीक्षा सीबीटी आधार पर की गई। परीक्षा ‘नेक्स्ट जेन आई टी सोल्यूशन’ केन्द्र में संपन्न हुई। नौ दिनों में कुल 18 पालियों में 3560 अभ्यर्थियों में से कुल 2237 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा दी।

विपरीत मौसम के बावजूद परीक्षार्थियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। पिथौरागढ़ सहित आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या परीक्षार्थियों ने इस प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी और अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान ने शांतिपूर्ण ढंग परीक्षा संपन्न होने पर खुशी व्यक्त की। परीक्षा के लिये सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव कुमार को प्रेक्षक, संयुक्त मजिस्ट्रेट नन्दन कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। सीमांत जिले में आन लाइन परीक्षा केन्द्र खुल जाने से स्थानीय लोगों व युवाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Source>>

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share with