युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता


 आागामी विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। मिशन 2022 में कहीं पर भी चूक न हो इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है।


रविार को विभिन्न क्षेत्रों के युवक एवं युवतियां पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण के आवास पर पहुंचे। जहां पर युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने युवाओं का फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस से जुड़कर 2022 में भाजपा की निरंकुश सरकार को उखाड़ फैक परिवर्तन में भागीदार बनने का संकल्प लिया। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा, एनएसयूआई के सुधीश पंवार, योगेश डंगवाल, नवीन गुसाईं, जसपाल पंवार, भगवान चंद, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्षा पूजा नेगी, देविका, स्वाति पंवार, विवेकता, आदि अनेक युवा युवतियां मौजूद रही।

Source

Previous Post Next Post