शर्मनाक: घर में अकेला पाकर चाचा ने पहले बंधक बनाकर की मारपीट फिर किया दुष्कर्म


 तहसील के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ उसी के रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म का आरोप है। आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट कर उसके हाथ-पांव बांधकर दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता के जीजा की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना से क्षेत्र में जबरदस्त रोष है।  तहसील के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ उसी के रिश्ते के चाचा ने बलात्कार किया। युवक ने वारदात को तब अंजाम दिया जब नाबालिक लड़की घर पर अकेली थी।

लड़की के जीजा की ओर से थाने में दर्ज शिकायत में दस जुलाई की करीब रात साढ़े ग्यारह बजे पीड़िता का रिश्ते का चाचा विनोद लमकोटी पुत्र हरीश लमकोटी ने कमरे में घुसकर पहले लड़की के साथ मारपीट की, फिर उसके हाथ और पांव बांधकर दुष्कर्म किया। इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील धनिक ने बताया कि लड़की के बयान ले लिए गए हैं। लड़की को मेडिकल के लिए रानीखेत ले जाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश करने के लिए अल्मोड़ा ले जाया जा रहा हैं। इधर, घटना के बाद लोगों में खासा रोष है। क्षेत्रवासियों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। 

Source

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url