Rishikesh news- शांति और सुकून के कुछ दिन बिताकर लौटे सोनू निगम

पारिवारिक मित्र के साथ गायक सोनू निगम
पारिवारिक मित्र के साथ गायक सोनू निगम 

 ऋषिकेश। लोकप्रिय गायक सोनू निगम तीन दिन तीर्थनगरी में प्रवास के बाद आज मुंबई लौट गए। वे ऋषिकेश में नीजि प्रवास पर थे। सोनू निगम ऋषिकेश में पिछले तीन दिनों से रह रहे थे। मायानगरी से दूर वे यहां शांति और शुकून के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने यहां पर गंगा तट पर योग-ध्यान किया। इसके साथ ही उन्होंने मोहनचट्टी में बंजी जंपिंग का आनंद भी लिया। ऋषिकेश में वह अपने मित्र डॉ. प्रदीप सेठी के साथ एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलत होने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार और मसूरी का भी भ्रमण किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जब सोनू निगम से उनके पसंदीदा गानों की फरमाइस की तो उन्होंने किसी को निराश नहीं किया और एक से बढ़कर एक गीत सुनाए।

Source

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!