Dehradunuttarakhand

पासपोर्ट के लिए आवदेन किया है तो जरूर पढ़ें ये खबर, अब ऐसे करा सकेंगे सत्यापन

 

भारतीय पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
भारतीय पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) – फोटो : Social media

पासपोर्ट आवेदकों के लिए अब बायोमीट्रिक जांच के वक्त सत्यापन के लिए मूल दस्तावेजों को साथ ले जाना अनिवार्य नहीं होगा। वे डिजी लॉकर एकाउंट में जरूरी दस्तावेज अपलोड कर  इसे पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट से लिंक कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा सकेंगे।

उत्तराखंड क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने भी प्रदेश के एक पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) और छह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) में इस वैकल्पिक सुविधा की शुरूआत कर दी है।

डिजी लॉकर से जरूरी दस्तावेजों की जांच के लिए पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर लॉगिन करना होगा। सामान्य तौर पर पासपोर्ट के लिए जैसे ऑनलाइन आवेदन किया जाता है, वैसा ही इसमें भी करना है। सिर्फ डिजी लॉकर के माध्यम से दस्तावेजों की जांच के लिए बेबसाइट में दिए गए ऑप्शन को क्लिक करना होगा।

उसके बाद आवेदक को अपना डिजी लॉकर एकाउंट ऑनलाइन आवेदन के साथ वेबसाइट पर लिंक करने की सुविधा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी दीपक जोशी ने बताया कि डिजी लॉकर से दस्तावेज सत्यापन की वैकल्पिक सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

ये है फायदा

कई बार छात्रों के स्कूल के आयु और अन्य प्रमाणपत्र इंस्टीट्यूट आदि जगह जमा रहते हैं। ऐसे में उन्हें समय पर मूल दस्तावेज लाने में दिक्कत होती थी। कई लोग अप्वाइंटमेंट के वक्त मूल दस्तावेज लाना भूल जाते हैं। यही नहीं शिक्षा बोर्ड की मान्यता को लेकर  भी इसमें संबंधित राज्य या बोर्ड से पत्राचार की जरूरत नहीं पड़ती।

क्योंकि डिजी लॉकर में वे ही डॉक्यमेंट्स होंगे जो मान्यता प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि डिजी लॉकर में व्यक्तिगत आईडी, जन्म  तिथि और पते के प्रूफ के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व पैन कार्ड आदि जरूरी दस्तावेजों को अपलोड जरूर करें। इसके अलावा मौके पर मूल दस्तावजे दिखाने की सुविधा रहेगी। इसके लिए आवेदन करते समय इसका ऑप्शन भरना होगा।

ऐसे बनाएं डिजी लॉकर एकाउंट

कॉमन सर्विस सेंटर के राज्य समन्वयक ललित बोरा ने बताया कि डिजी लॉकर एकाउंट बनाने के लिए अधिकृत सरकारी वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर लॉगिन करें। संबंधित  दस्तावेज से लिंक किए गए मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद बताए गए निर्देशों के अनुसार, डिजी लॉकर एकाउंट बनाएं।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *