DehradunHaridwaruttarakhand

श्रीनगर में आतंकी हमले के बाद कुंभनगरी हरिद्वार में अलर्ट, पुलिस चेकिंग में जुटी

हरिद्वार में चेकिंग करती पुलिस
हरिद्वार में चेकिंग करती पुलिस 

 श्रीनगर में आतंकी हमले के बाद हरिद्वार जिले में अलर्ट जारी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों व कुंभ मेला क्षेत्र में चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। 

शुक्रवार को करीब दो बजे श्रीनगर में हुए आतंकी हमले के बाद जिला पुलिस अलर्ट हो गई। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने चेकिंग अभियान चलाया। यहां पर लोगों के बैगों की तलाशी ली गई। इसके साथ ही घाटों पर जाकर जो सामान रखा था उसके बारे में पूछताछ की गई।

वहीं रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग की। इसके अलावा डॉग स्क्वायड ने भी प्लेटफार्मों पर चेकिंग की। वहीं थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्र में आने वाले होटलों, लॉज व धर्मशालाओं में चेकिंग अभियान चलाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि कुंभ को लेकर पुलिस रोजाना चेकिंग अभियान चला रही है। इसके साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। 

आतंकी हमले में दो जवान शहीद

बता दें कि शुक्रवार को श्रीनगर के बारजुल्ला इलाके में आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला किया। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस के दो जवान घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सामने आया कि लश्कर के एक आतंकी ने इस हमले को उस वक्त अंजाम दिया जब जवान एक दुकान के बाहर खड़े था।

आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 72 घंटे के अंदर आतंकियों ने श्रीनगर में दूसरी नापाक हरकत की है। इससे पहले विदेशी राजनयिकों के जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शहर के सोनवार क्षेत्र में हमला किया था। 

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *