Dehradunuttarakhand

उत्तराखंडः तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, जानिए इनके बारे में खास बातें…

tirath singh rawat
tirath singh rawat 

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नौवें मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार की सुबह विधानमंडल की बैठक में तीरथ सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई है।

उत्तराखंड की सियासी उथल-पुथल में मार्च की भी चर्चा, पूर्व से ही इसी माह में सामने आती रही है उठापटक

आज शाम को 4:00 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह रावत का नाम प्रस्तावित किया था। जिस पर पार्टी के सभी नेताओं ने अपना समर्थन दिया।

 

तीरथ सिंह रावत भारतीय भारतीय जनता पार्टी से संबंधित हैं। 2000 में उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री चुने गए थे। यह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

गढ़वाल लोकसभा से सांसद हैं तीरथ सिंह रावत

वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अतिरिक्त 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।

उनका जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के असवालस्यूं के सीरों गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम कलम सिंह रावत है।

 

तीथ सिंह ने पौड़ी सीट से 17 वें लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी बनाए गए थे, जिसमें वे भारी मतों से विजयी हुए थे। इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को ढाई लाख से अधिक मतों से हराया था।

जनपद पौड़ी से तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के पांचवें सीएम बने हैं। इसके बाद एक बार फिर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पौड़ी जिले की धमक देखने को मिली है।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *