Rishikesh

दुकान से एक कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी, 25 हजार का जुर्माना

रुपये - फोटो : pixabay
रुपये – फोटो : pixabay

 नगर निगम की टीम ने पुराना रोडवेज बस अड्डा रोड पर एक बर्थ डे गिफ्ट की दुकान पर छापा मारकर एक कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। निगम ने दुकानदार पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है।

नगर निगम के सफाई निरीक्षक सचिन रावत और प्रशांत कुकरेती हीरालाल रोड पर रुटीन चेकिंग के लिए निकले थे। जैसे ही वह पुराना रोडवेेज बस अड्डे के पास एक बर्थ डे गिफ्ट की दुकान में पहुंचे तो वहां पर कुछ बैग में प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली। जब संबंधित दुुकानदार से जानकारी हासिल की गई तो दुकानदार का कहना था उसने नई दुकान खोली है, शहर में पॉलीथिन पर प्रतिबंध को लेकर उसे कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने बताया कि मौके से अलग अलग बैग में एक कुंतल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। दुकानदार पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। दुकानदार का कहना था कि यह पॉलिथीन सहारनपुर से मंगाया गया था। बताया कि शहर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *