शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
Education

UTET EXAM 2022 Date: परीक्षा की तिथि 30 सितंबर घोषित

UTET (Uttarakhand Teacher Eligibility Test) EXAM 2022: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) के लिए आवेदन की तिथि चार अगस्त तक बढ़ा दी गई है। वहीं परीक्षा की तिथि 30 सितंबर भी घोषित कर दी है। 

इसके लिए विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बोर्ड की सचिव डॉ.नीता तिवारी ने बताया कि टीईटी प्रथम एवं द्वितीय में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। 

UTET EXAM 2022 Date: परीक्षा की तिथि 30 सितंबर घोषित

पूर्व में आवेदन की तारीख एक जुलाई से शुरू होकर 28 जुलाई तक रखी गई थी। अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर चार अगस्त कर दी गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त तय की गई है।

वहीं इस साल यह परीक्षा 30 सितंबर को कराई जाएगी। परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण भी जल्द कर लिया जाएगा। पहली बार आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। हर साल हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। 

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *