मुख्य सामग्री पर जाएं

uttarakhand 2 मिनट में पढ़ें

यात्रिगण ध्यान दें: डेढ़ माह बाद पहाड़ के रूटों पर 14 जून से चलेंगी बसें, ये होगा रूट और किराया

उत्तराखण्ड परिवहन निगम
उत्तराखण्ड परिवहन निगम

 उत्तराखंड के पर्वतीय रूटों पर  सोमवार से बसों का संचालन शुरू हो जायेगा। लगभग सभी रूटों पर बसों का संचालन होगा। खास बात यह है कि पुराने किराये पर ही यात्री बसों में सफर कर सकेंगे। अंतरराज्यीय सार्वजनिक वाहनों का संचालन 100 प्रतिशत सवारी के साथ करने की छूट मिलने के बाद परिवहन व्यवसायियों ने बसें संचालित करने का निर्णय लिया है। करीब डेढ़ माह से खड़ी पर्वतीय रूटों की बसों के पहिये सोमवार से घूमेंगे। तड़के 4 बजे से विभिन्न रूटों पर बसें संचालित होनी शुरू हो जाएंगी। दो मई से पहाड़ी रूटों पर बसों का संचालन बंद हो गया था। बसें नहीं चलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था। अंतरराज्यीय सार्वजनिक वाहनों का संचालन 100 प्रतिशत सवारी के साथ करने की एसओपी जारी होने के बाद बस कंपनियों ने बसें चलाने का निर्णय लिया है।

ऋषिकेश से उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, श्रीनगर समेत तीन दर्जन से अधिक रूटों पर प्रतिदिन सौ से अधिक बस सेवाएं संचालित होती है। टीजीएमओसी के अध्यक्ष जितेन्द्र नेगी ने बताया कि सोमवार से पर्वतीय रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। पहले दिन 10 फीसदी बसों का ही संचालन किया जायेगा। सवारियां बढ़ने पर अधिक बसें चलाई जायेगी। यातायात कंपनी के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने बताया कि वाहनों का संचालन 100 प्रतिशत सवारियों के साथ करने की एसओपी जारी होने के बाद बस कंपनियों ने बसें चलाने का निर्णय लिया है। सोमवार को सुबह 4 बजे से बसों का संचालन शुरू कर दिया जायेगा।

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x