Dehradunuttarakhand

सीएम तीरथ सिंह रावत फिर जाएंगे दिल्ली, राष्ट्रपति सहित कई मंत्रियों से इन मुद्दों पर करेंगे बात


सीएम तीरथ सिंह रावत
सीएम तीरथ सिंह रावत

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार से दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति के साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियों से राज्य के लंबित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे अपराह्न पौने पांच बजे जौलीग्रांट एअरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके अलावा तीरथ 14 व 15 जून को विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार- विमर्श करेंगे। सीएम जिन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे, उनमें निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावेड़कर, पीयूष गोयल, स्मृति जुबिन ईरानी, किरण रिजिजू, धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, हरदीप पुरी और प्रहलाद सिंह पटेल शामिल हैं। सीएम तीरथ का एक हफ्ते के भीतर दिल्ली का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वे पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत अन्य कई मंत्रियों से मुलाकात कर चुके हैं।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *