Dehradunuttarakhand

कोरोना जांच घोटाले पर उत्तराखंड सरकार सख्त, सीएम तीरथ बोले-दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

सीएम तीरथ सिंह रावत
सीएम तीरथ सिंह रावत

 सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना जांच घोटाले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि यह मामला उनके कार्यकाल से पहले का है। कैंट बोर्ड के कोविड अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि सरकार चाहती है कि इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो। इस मामले की जांच बिठाई जा चुकी है। सीएम ने कहा कि जिस वक्त यह मामला सज्ञान में आया, उस वक्त वो दिल्ली में थे। जानकारी में आते ही इस प्रकरण की जांच बिठा दी गई थी। सरकार इस मामले पर गंभीर है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ृी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने जोर देते हुए कहा कि यह मामला उनके कार्यकाल से पहले का है। बकौल सीएम, मैंने 10 मार्च को पदभार ग्रहण किया था। यह मामला उससे पूर्व का है। मालूम हो कि 10 मार्च को तीरथ ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्थान पर सरकार की कमान संभाली थी।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *