uttarakhand

घर में घुसकर महिला से रेप फिर मदद को पहुंचे दो युवकों ने गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो

gangrape with minor in rampur 1537715239

 काम के लिए विदेश गए युवक की पत्नी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में अकेला पाकर पहले एक युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। शोर सुनकर मोहल्ले के दो युवक मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने आरोपी की पिटाई की। इसके तीन दिन बाद इन दोनों युवकों ने भी महिला से गैंगरेप किया। यही नहीं उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी। उसका पति विदेश में नौकरी करता है। वह बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है।

उसने बताया एजाज पुत्र इदरीश निवासी मोहल्ला नई बस्ती से जान पहचान हो गई। 30 मई की रात वह घर में बच्चों के साथ सो रही थी। रात 11 बजे एजाज ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मोहल्ले के कासिम पुत्र इमामुद्दीन, फैसल पुत्र तौफिक निवासी सन्यासवाला आ गए। इन दोनों ने एजाज को पकड़कर उसकी पिटाई की। उसी दिन से कासिम और फैसल उस पर बुरी नजर रखने लगे। दो जून की रात को कासिम और फैसल उसके घर में घुस जाए। इन दोनों ने उससे गैंगरेप कर मोबाइल से वीडियो बना ली।

दोनों ने उससे मारपीट कर घटना के बारे में कोई कार्रवाई न करने की चेतावनी दी। इसके बाद घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। तब से वह अपने मायके बिजनौर क्षेत्र में रह रही है। आरोप है कि दोनों आरोपी उससे नाजायज संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही वीडियो वायरल करने धमकी भी दे रहे हैं। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *