मुख्य सामग्री पर जाएं

Chamoli 2 मिनट में पढ़ें

चमोली त्रासदी: 22वें दिन नहीं मिला कोई शव, लापता लोगों की खोजबीन जारी

 

चमोली त्रासदी: 22वें दिन नहीं मिला कोई शव, लापता लोगों की खोजबीन जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित रैणी तपोवन क्षेत्र में आई आपदा 22 दिन हो गए। तपोवन टनल बैराज स्थल और रैणी के परियोजना स्थल पर खोज बीन का कार्य जारी है। रविवार को कोई शव या मानव अंग न तो तपोवन टनल के अंदर से मिला न बैराज से। रैणी के परियोजना स्थल से भी कोई शव नहीं मिला। 


नदियों के किनारे से भी कोई शव या मानव अंग नहीं मिला। अलबत्ता खोज बीन का कार्य जारी है। पर अब  इस आपदा में आहत और टनल से जीवित लोगों के मिलने की सम्भावना नगण्य है। जानकारी के अनुसार तपोवन  टनल की सफाई में लम्बा समय लग सकता है।


इसके अंदर फंसे 35 लोग कहां हैं, कोई आसार अभी तक उन तक  पहु़चने के नहीं हैं। टनल के अंदर से अब 20 इंच से अधिक पानी तेजी से निकल रहा है। पम्पों के जरिये पानी बाहर निकाला जा रहा है। NTPC तपोवन के जी एम आर पी अहरवाल ने बताया हम हर सम्भव तकनीकी और विशेषज्ञों की राय और सहयोग ले रहे हैं। 


इस आपदा में अभी तक कुल 72 शव एवं 30 मानव अंग अलग-अलग स्थानों से मिले हंंै जोशीमठ थाने पर अब तक कुल 205 लोगों की गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है।अभी तक कुल 110 परिजनों 58 शवों एवं 28 मानव अंगों के ऊठअ सैम्पल मिलान हेतु एफएसएल, देहरादून भेजे गये हैं।  

 {getButton} $text={Source} $icon={link} $color={Hex Colour}

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x