सलाद खाने का सही तरीका और समय, बचें फूड प्वाइजनिंग से
Correct Way And Time To Eat Salad
कब खाएं सलाद-
फूड एक्सपर्ट्स की मानें तो सलाद का सेवन हमेशा खाना खाने से आधा या एक घंटे पहले करना चाहिए। ऐसा करने से आपको खाना खाते समय भूख कम लगती है और आप भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम लेते हैं। साथ ही आपका वजन कंट्रोल रहता है और आपको प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की प्राप्ति होती है।
कैसे करें सलाद का सेवन-
सलाद का स्वाद बढ़ाने के लिए अक्सर लोग उसमें ऊपर से नमक छिड़क देते हैं। लेकिन यह बात बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि सलाद के ऊपर कभी भी नमक डालकर नहीं खाना चाहिए। बावजूद इसके अगर आप सलाद में नमक डालकर ही इसका सेवन करना चाहते हैं तो कोशिश करें कि काला या फिर सेंधा नमक का ही प्रयोग करें।
इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि खासकर बारिश के मौसम में सलाद को पहले से काटकर नहीं रखें। इस मौसम में बैक्टीरिया बहुत जल्दी एक्टिव हो जाते हैं। इस बात का भी ध्यान रखे कि खीरे का प्रयोग रात में बिल्कुल न करें।
Reference:
https://www.livehindustan.com/lifestyle/story-eating-tips-correct-way-and-time-to-eat-salad-to-avoid-the-risk-of-food-poisoning-in-hindi-3881178.html

