शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
Uncategorized

बेरोजगार युवकाें का सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा, फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर जुलाई से होगी भर्ती

 वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर जुलाई से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वन विभाग ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को इसका अधियाचन भेज दिया है। इस पर आयोग इसी माह के अंत तक विज्ञप्ति जारी कर सकता है। हाईकोर्ट ने वन विभाग में खाली सभी पद छह माह के अंदर भरने के निर्देश दिए हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से वर्तमान में 1218 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जुलाई और अगस्त में फिजिकल होना है। वहीं विभाग ने शुक्रवार को ही 894 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए अधियाचन आयोग को भेज दिया है। उम्मीद है कि जून अंतिम सप्ताह में इन पदों के लिए आयोग विज्ञप्ति निकाल देगा। इसके बाद जुलाई से इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 

विभाग में फारेस्टगार्ड के काफी पद खाली हैं। 1218  पदों के लिए भर्ती  प्रक्रिया चल रही है। हमने अब 894 नए पदों के लिए दोबारा आयोग को अधियाचन भेज दिया है।  उसके बाद आयोग अपनी प्रक्रिया शुरू करेगा।

मनोज चंद्रन, सीसीएफ मानव संसाधन

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *