शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
Dehradunuttarakhand

जानिए क्या उत्तराखंड में जारी रहेगा कोविड कर्फ्यू या हटेंगी पाबंदियां ?

curfew 1613981704

उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ना तय है, अलबत्ता सरकार व्यापारियों को राहत देते हुए बाजार अब तीन के बजाय पांच दिन खोलने पर विचार कर रही है।  रविवार को सरकार कोविड कर्फ्यू  की नई एसओपी जारी करेगी। शनिवार रात सवा नौ बजे सरकारी प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की कोविड मामले को लेकर गठित कमेटी के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है। बैठक में अफसरों ने बताया कि संक्रमण कम तो हुआ है लेकिन अभी तीसरी लहर के बारे में कोई पता नहीं है। वहीं, व्यापारी बाजार खोलने के लिए दबाव बना रहे हैं।

ऐसे में सरकार बाजारों को तीन के बजाय पांच दिन खोलने पर विचार कर रही है। सरकार इसके साथ ही रेस्टोरेंट भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोल सकती है।सचिवालय, विधानसभा, निदेशालय, कमिश्नरी, और कलेक्ट्रेट के साथ ही जरूरी सेवाओं से जुड़े सरकारी दफ्तरों के अलावा अन्य दफ्तर अभी बंद हैं, हालांकि, इसके बावजूद कई विभागीय प्रमुखों ने इस दौरान दफ्तर खोले हैं पर अब बाकी अन्य सभी दफ्तरों को अनिवार्य रूप से 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकता है।

बाजारों को खोलने के लिए अतिरिक्त दिनों की राहत दी जाएगी, लेकिन सीएम तीरथ रावत की मंजूरी के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।  बाहरी प्रदेशों से उत्तराखंड में प्रवेश के लिए अभी 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रहेगी। देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर और नैनीताल से पहाड़ जाने वालों को भी चेक पोस्टों पर नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।    

सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *