शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
Uncategorized

Farmers Protest LIVE Updates: सरकार और किसानों के बीच बातचीत शुरू, आज हल निकलने की उम्मीद

Farmers Protest LIVE Updates: सरकार और किसानों के बीच बातचीत शुरू, आज हल निकलने की उम्मीद

किसानों का आंदोलन आज 40वें दिन में प्रवेश कर गया है। दिल्ली की कई सीमाओं के साथ-साथ हरियाणा के जिलों में भी किसान डटे हुए हैं। बीते 40 दिनों से, कड़ाके की ठंड, बारिश, कोहरे और शीतलहर का सामना करते हुए भी, किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

आज सरकार और किसानों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है, जिस पर इस आंदोलन का भविष्य टिका हुआ है। देश भर में किसानों का यह आंदोलन दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को, किसानों ने यूपी गेट (दिल्ली-यूपी बॉर्डर) के अलावा ज्ञानी बॉर्डर पर भी कब्जा कर लिया।

वहीं, देर रात राजस्थान से दिल्ली आ रहे किसानों पर हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें भी कीं। यह घटना गुरुग्राम से सिर्फ 16 किलोमीटर दूर रेवाड़ी-अलवर मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, आज सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर बैठे किसान, इन किसानों को दिल्ली लाने के लिए मौके पर जाएंगे।

बैठक में तीन केंद्रीय मंत्री मौजूद

किसान नेताओं और सरकार के बीच बैठक शुरू हो चुकी है। इसमें हर बार की तरह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, पीयूष गोयल और सोम प्रकाश मौजूद हैं।

Image credit: ANI

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *