Uncategorized

रॉबर्ट वाड्रा के कार्यालय पहुंचे आयकर अधिकारी, बेनामी संपत्ति मामले में दर्ज हो रहे हैं बयान

 

रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो) – फोटो : PTI

आयकर अधिकारियों की एक टीम सोमवार को बेनामी संपत्ति मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के कार्यालय पहुंचे। सूत्रों ने कहा कि पूर्वी दिल्ली के सुखदेव विहार स्थित श्री वाड्रा के कार्यालय पहुंची टीम इस मामले में उनका बयान दर्ज कर रही है।

 रॉबर्ट वाड्रा की लंदन में लगभग 12 मिलियन पाउंड की संपत्ति से जुड़े मामले में पहले से ही जांच चल रही है। यह संपत्ति कथित तौर पर उनकी है। 2018 में दर्ज इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनसे बड़े पैमाने पर पहले भी पूछताछ की गई है। वाड्रा ने कहा है कि यह मामले राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से प्रेरित हैं।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *