मुख्य सामग्री पर जाएं

Almora 2 मिनट में पढ़ें

उत्तराखंड में कोरोना: राज्यपाल ने रेडक्रॉस के प्रयासों को सराहा, कहा- अब और बढ़ी जिम्मेदारी

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य 

 उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए रेडक्रॉस की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेडक्रॉस स्वयंसेवियों की ओर से किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों की सराहना की और कहा कि वैश्विक मानव सेवा को समर्पित रेडक्रॉस संस्था ने अपने कर्मठ, समर्पित तथा कर्तव्यनिष्ठ स्वयंसेवकों के माध्यम से विश्वभर में सम्मानित स्थान प्राप्त किया है।

आपदाओं के समय रेडक्रॉस ने राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रेडक्रॉस संस्था का दायित्व वर्तमान कोविड संकटकाल में और अधिक बढ़ गया है। राज्य में रेडक्रॉस की ओर से कोविड-19 रोकथाम एवं बचाव में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।

बेकाबू हो रहे हालात: कोरोना का हॉटस्पॉट बना देहरादून, देश के टॉप-10 संक्रमित जिलों में हुआ शामिल

रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों की ओर से मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने तथा जन जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। कहा कि वर्तमान में नियमित रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए। कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके लोगों को प्लाज्मा दान करने हेतु प्रेरित किया जाना चाहिए। रेडक्रॉस इकाइयां प्रशासन के साथ मिलकर जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य करें।

उत्तराखंड में कोरोना : प्रदेश की राजकीय महाविद्यालयों में 7 मई से 12 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित

राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री, कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में बताया 

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से शुक्रवार को राजभवन में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुलाकात कर राज्य में कोरोना की स्थिति की जानकारी दी। राजभवन से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच कोविड प्रबंधन को लेकर भी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी भी उपस्थित रहे। 

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x