चारधाम यात्रा पाबंदियों के साथ जल्दी शुरू करेंगे : सतपाल महाराज

चारधाम
चारधाम

 उत्तराखंड के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन से जुड़े लोगों तक सरकार ने विभिन्न योजनाओं के जरिए आर्थिक मदद पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही तीर्थ पुरोहितों और कलाकर्मियों को भी मदद मिलेगी। उन्होंने उत्तराखंड में पाबंदियों के साथ जल्दी ही चारधाम यात्रा शुरू कराने का दावा भी किया। कहा कि सरकार इसकी कार्ययोजना तैयार कर रही है। हाईकोर्ट की स्वीकृति के बाद इसे शुरू किया जाएगा।


पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज खानपुर और लक्सर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और स्थलीय सर्वेक्षण किया। इसके बाद बताया कि नाबार्ड से मिले 231.38 लाख रुपये से सिंचाई विभाग गंगा किनारे दो नए स्पर बनवा रहा है। खानपुर विधायक के सुझाव पर उन्होंने पहले से बने स्पर की लंबाई 100 मीटर से बढ़ाकर डेढ़ सौ मीटर करने के आदेश दिए। बताया कि तटबंध सुदृढ़ीकरण के लिए 568.06 लाख का प्राक्कलन नाबार्ड में मंजूरी के लिए गया है। साथ ही बालावाली से खानपुर तटबंध पुनर्निमाण के लिए भी 11512.18 लाख की योजना को भी स्वीकृत मिलनी है। उनके साथ खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के अलावा सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता जयपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता एमके सिंह, ईई डीके सिंह, एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, सीओ विवेक कुमार भी मौजूद रहे। 

बाढ़ प्रबंधन के तहत ये कार्य भी होंगे

बालावाली खानपुर में रेलवे पुल के डाउनस्ट्रीम में चैनेलाइजेशन किया जाएगा। खानपुर मार्जिनल बंध पर किमी संख्या 1.80 से 2.10 के बीच स्पर निर्माण किया जाएगा। किमी संख्या 6 से 6.50 के बीच क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कराया जाएगा। गाजीवाली में क्षतिग्रस्त 3 स्परों की मरम्मत कराई जाएगी। गंगा की धारा मोड़ने को चैनेलाइजेशन कराया जाएगा। कांगड़ी में क्यूनेट निर्माण और चैनेलाइजेशन कराया जाएगा।

Source

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url