Uncategorized

Uttarakhand Weather update : पांच अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन और बाढ़ की भी चेतावनी

rain file photo uttarakhand, dehradun

उत्तराखंड में सोमवार को कुमाऊं क्षेत्र के जिलों समेत चमोली, रुद्रप्रयाग व पौड़ी जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य में पांच अगस्त तक के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रखा गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कुमाऊं क्षेत्र के साथ गढ़वाल के तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। 3 अगस्त को कुमाऊं के जिलों के साथ ही चमोली, देहरादून, रुद्रप्रयाग व पौड़ी जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं 4 व 5 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अंदेशा है।

बारिश की स्थिति में इसके बाद भी परिवर्तन के आसार नहीं है। यानि बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहने का पूर्वानुमान है। राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए पूरे प्रदेश को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। 

इस दौरान पहाड़ों में भारी भूस्खलन, चट्टान खिसकने, मलबा आने से सड़क मार्ग पर यातायात अवरुद्ध होने, नदी नालों में अतप्रिवाह, निचले व मैदानी इलाकों में जलभराव की विपरीत परिस्थितियों का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। रविवार को राज्य के कई हस्सिों में काफी बारिश हुई है। जिसमें बागेश्वर के लिति, सोंग, लोहारखेत, पिथौरागढ़ के धारचुला, मुन्स्यारी, रुद्रप्रयाग के चोपता, उधमसिंहनगर के सुल्तानपुर पाटी

दून में सुबह हुई बारिश

दून में आज मध्यम वर्षा, कहीं कहीं तीव्र बौछार की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 24 डग्रिी सेल्सियस तक रह सकते हैं। पिछले 24 घंटे में दून में 10.4 एमएम तक बारिश दर्ज की गई। दून में रविवार को 11 बजे के आसपास बारिश दर्ज की गई। जो कुछ ही देर में थम गई। इसके बाद आसमान खुला रहा और बादलों की निरंतर मौजूदगी बनी रही। रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 व न्यूनतम 24.9 डग्रिी सेल्सियस तक रहा। दून में फिलहाल सात अगस्त तक के लिए बारिश का अनुमान लगाया गया है।

Source>>

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *