शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
Dehradunuttarakhanduttarakhand-tourism

Uttarakhand Weather Today: मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश ने बढ़ाई ठंड, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी

सार

मंगलवार को पांच जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर में हिमपात की चेतावनी
विस्तार
उत्तराखंड में शीतलहर का भी प्रकोप जारी है। शनिवार देर रात से ही मौसम ने करवट बदली और पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हुई। कई जगह बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण सभी जिलों में ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। 
सुबह रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई। उधर, यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी के असार बने हुए हैं। वहीं, निचले इलाकों में बारिश के कारण हाड़ गलाने वाली ठंड हो रही है। 
वहीं, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर दिखने भी लगा है। मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होगी और ओले भी गिर सकते हैं। 
मंगलवार को पांच जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर में हिमपात की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखे जाने की जरूरत पड़ सकती है।
शनिवार को भी मैदानी क्षेत्रों में दिनभर धूप नजर नहीं आई थी। बादल छाने से तापमान में कमी दर्ज की गई। वहीं, बदरी-केदार समेत हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी।
केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ में भी हल्की बर्फबारी हुई थी। त्रियुगीनारायण, तोषी, गौंडार व चिरबटिया के ऊपरी क्षेत्रों में भी बर्फ गिरी, लेकिन जम नहीं पाई।

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *