शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
BageshwarChamoliChampawatNainitalPithoragarh

Uttarakhand Weather News: जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather News: जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी


Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 अगस्त को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, दून में शुक्रवार को दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दून में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान है।

Uttarakhand Weather News: 15-16 अगस्त

15 अगस्त को भी राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 16 को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। 17 को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 17 के बाद भी बारिश की स्थिति में विशेष परिवर्तन नहीं दिख रहा है।

Source>>

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *