DehradunHaridwaruttarakhand

हरिद्वार: बाबा रामदेव ने फार्मा कंपनियों और आईएमए को जारी किया खुला पत्र, पूछे बीमारियों के इलाज से जुड़े 25 सवाल 

बाबा रामदेव
बाबा रामदेव

 एसोसिएशन (आईएमए) और फार्मा कंपनियों को खुला पत्र जारी किया है।

पत्र में अलग-अलग बीमारियों के स्थायी इलाज से जुड़े 25 सवाल पूछे हैं। बाबा रामदेव ने खुला पत्र अपने ट्वीटर एकाउंट से जारी किया है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

उत्तराखंड: बाबा रामदेव को मानहानि का नोटिस देगा आईएमए, महामारी एक्ट में केस दर्ज करने की मांग 

कोरोनाकाल में बाबा रामदेव सुर्खियों में हैं। पतंजलि के कोरोनिल दवा से कोरोना मरीजों के इलाज के दावे के बाद बीते दिनों एलोपैथी दवाओं पर उनके विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ था।

बयान पर आईएमए और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की कड़ी आलोचना के बाद बाबा रामदेव को बैकफुट पर आकर बयान वापस लेना पड़ा था। सोमवार को फार्मा कंपनियों और आईएमए के नाम 25 सवालों का खुला पत्र जारी कर रामदेव फिर सुर्खियों में आ गए हैं। 

E2J2 tVVoAAgwGH

स्वामी रामदेव का खुला-पत्र और सीधे 25 सवाल

– एलोपैथी के पास हाईपरटेंशन (बीपी) व उसे कंलीकेशंस के लिए निर्दोष स्थायी समाधान क्या है।

– एलोपैथी के पास टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज व उसके कंलीकेशंस के लिए स्थायी समाधान क्या है।

– फार्मा इंडस्ट्री के पास थायराइड, अर्थराइटिस, कोलाइटिस, अस्थमा का निर्दोष स्थायी समाधान क्या है। 

– एलोपैथी के पास फैटी लीवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस की मेडिसिन क्या है। अब तो ऐलोपैथी दो सौ साल का हो गया, बताइए। 

– फार्मा इंडस्ट्री में हार्ट ब्लाकेज को रिवर्स करने का क्या उपाय है। बिना बाईपास, एंजियोप्लास्टि का स्थायी समाधान है। 

– फार्म इंडस्ट्री में इनलार्ज हार्ट और ईएफ कम होने पर बिना पेसमेकर लगाए कौन सा इलाज है। 

– कोलेस्ट्राल के रोगियों में कोलेस्ट्राल ट्राइग्लिसराइड्स कम करने और लीवर पर साइड इफेक्ट रहित क्या इलाज है। 

– फार्मा इंडस्ट्री के पास सिरदर्द, माइग्रेन का कोई स्थायी समाधान है।  

– फार्म इंडस्ट्री में आंखों का चश्मा उतारने और हीयरिंग ऐड हट जाए, इसका निर्दोष इलाज क्या है।

– पायरिया से दांत हिलने बंद हो जाए और मसूड़े मजबूत हो जाएं, इसका इलाज बता दें।

– किसी आदमी का रोज कम से कम आधा से एक किलो वजन कम जाए बिना सर्जरी के कोई ऐसी दवा है।

– सोरायसिस, सोरायटिक अर्थरायटिस और सफेद दाग का कोई स्थायी समाधान बताएं।

– माडर्न मेडिकल साइंस में एंक्लोजिंग स्पोंडिलोसिस का स्थायी समाधान क्या है।

– एलपैथी के पास पार्किसन का स्थायी समाधान क्या है।

– साइड इफेक्ट रहित कब्ज, गैस, एसीडिटी का फार्मा इंस्ट्री के स्थायी समाधान क्या है।

– अनिद्रा, (इंसोमनिया) लोगों को नींद नहीं आती है, आपकी दवा चार से छह घंटे ही असर करती है। स्थायी समाधान दे दें।

– स्ट्रेस हार्मोंस कम करने के लिए और हैप्पी हार्मोंस बढ़ाने के लिए क्या दवा है।

– इन्फर्टिलिटी में बिना कृत्रिम साधनों के जो बहुत पेनफुल होती है, ऐसी दवाएं बताएं जिससे समाधान हो जाए।

– फार्मा इंडस्ट्री में ऐजिंग प्रोसेस को रिवर्स करने वाली कोई निर्दोष दवा बताएं।

– एलोपैथी में बिना साइड इफेक्ट के हिमोग्लोबिन बढ़ाने का निर्दोष तरीका बताएं।

– आदमी बहुत हिंसक, क्रूर और हैवानियत कर रहा है। उसे इंसान बनाने वाली कोई दवाई बताएं।

– आदमी के सारे ड्रग्स एडिशन छूट जाएं, ऐसी कोई दवा बताएं।

– एलोपैथी और आयुर्वेद के आपस में झगड़े खत्म करने की, फार्मा इंडस्ट्री के पास कोई दवा है तो बताएं।

– फार्मा इंडस्ट्री में कोरोना मरीज को बिना ऑक्सीजन सिंलिंडर ऑक्सीजन बढ़ाने की कोई उपाय बताएं।

– एलोपैथी सर्वशक्तिमान एवं सर्वगुण संपन्न है तो एलोपैथी डॉक्टर तो बीमार होने ही नहीं चाहिए।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *