मुख्य सामग्री पर जाएं

Dehradun 2 मिनट में पढ़ें

इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड: मूंगफली बेचने वाले के बेटे का कमाल, एक मिनट 58 सेकेंड में बताए 196 देशों के नाम

अभिषेक
अभिषेक

 एक मिनट 58 सेकेंड में संयुक्त राष्ट्र संघ में सूचीबद्ध सभी देशों का नाम बताने वाले उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में रंपुरा के 15 वर्षीय अभिषेक चंद्रा का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। 

रम्पुरा के वार्ड 23 मलिन बस्ती में रहने वाले अभिषेक चंद्रा के पिता राजकुमार चंद्रा गांधी पार्क में मूंगफली का ठेला लगाते हैं। परिवार की माली हालत ठीक न होने के चलते वह ट्यूशन का खर्च सुबह अखबार बांटकर निकालते हैं। वह आदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र हैं।

अभिषेक ने बताया कि अमर उजाला में छपी सबसे ऊंचा धनिये का पौधा उगाने का रिकाॅर्ड बनाने वाले व्यक्ति की खबर ने उन्हें रिकाॅर्ड बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने कोई रिकाॅर्ड बनाने की ठान ली। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने विश्व के देशों के नाम याद करने शुरू कर दिए थे।

उन्हें काफी कम समय में बोलना शुरू कर दिया था। इसके बाद इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड को अपने रिकाॅर्ड का दावा करने के लिए फार्म भरा और व्हाट्सएप के जरिए वीडियो भेजी थी।

इंटरनेट के सही उपयोग से मिलती है तरक्की की राह

चार चरणों में चयन के बाद उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस के खिताब से नवाजा गया है। उनके वीडियो को संस्था ने अपने यू ट्यूब और सोशल मीडिया एकाउंट पर भी अपलोड किया है। उन्हें एक प्रमाणपत्र और मेडल भी भेजा गया है। 

पूरे दिन मोबाइल में ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया में व्यस्त युवाओं के लिए अभिषेक कहते हैं कि इंटरनेट के सही उपयोग से तरक्की की राह मिल जाती है। इंटरनेट का इस्तेमाल करके लोग कुछ भी सीख सकते हैं। अभिषेक ने हाईस्कूल में 89.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं। 

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x