शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
uttarakhand

Uttarakhand Energy Crisis: गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग में इजाफा, चार करोड़ यूनिट पार, दाम भी लगे बढ़ने

Uttarakhand Energy Crisis: गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग में इजाफा, चार करोड़ यूनिट पार, दाम भी लगे बढ़ने

Uttarakhand Energy Crisis: राज्य में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ने लगी है। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में भी बिजली के दामों में वृद्धि देखने को मिल रही है। पीक आवर्स(Peak Hours) के दौरान यूपीसीएल को आठ से नौ रुपये प्रति यूनिट तक बिजली खरीदनी पड़ रही है। इस बीच, ग्रिड ऑपरेटर नेशनल लोड डिस्पैच सेंटर (एनएलडीसी) ने मई और जून में देशभर में बिजली की भारी किल्लत की चेतावनी जारी की है।

राज्य में बिजली की मांग बढ़कर चार करोड़ यूनिट से पार हो गई है। केंद्र और राज्य कोटे की बिजली छोड़कर, यूपीसीएल को रोजाना 50 से 60 लाख यूनिट बिजली खरीदनी पड़ रही है।

मांग बढ़ने के साथ यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। साथ ही, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से बिजली की खरीद भी महंगी हो गई है।

आने वाले महीनों में बिजली की आपूर्ति चुनौतीपूर्ण इस वक्त, सामान्य अवधि में यूपीसीएल तीन से चार रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीद रहा है, लेकिन पीक आवर्स में यह दर आठ से नौ रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच रही है।

वहीं, एनएलडीसी ने देशभर में मई और जून में बिजली की भारी मांग और किल्लत की चेतावनी दी है।

इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के लिए आने वाले महीनों में बिजली की आपूर्ति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि बाजार में बिजली के दाम पीक आवर्स में बढ़ रहे हैं और जरूरत के मुताबिक यूपीसीएल बिजली खरीद रहा है।

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *