शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
EducationUttarkashi

सेवायोजन में निशुल्क प्रशिक्षण के लिए 15 तक करें आवेदन

सेवायोजन
सेवायोजन
जिला सेवा योजना विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को एक वर्ष का आशुलिपिक हिंदी व छह माह का सचिवीय पद्धति, कंप्यूटर, गणित एवं सामान्य ज्ञान का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 15 जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव ने बताया कि जनवरी माह से शुरू होने वाले इन निशुल्क प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 12 जनवरी तक जिला सेवायोजन कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर 15 जनवरी तक जमा कर सकते हैं। इसके लिए 18 जनवरी को साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। ब्यूरो

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *