मुख्य सामग्री पर जाएं

Dehradun 3 मिनट में पढ़ें

उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को 1334 नए संक्रमित मिले, सात मरीजों की हुई मौत 

कोरोना वायरस की जांच
कोरोना वायरस की जांच

 उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण और मरीजों की मौतें लगातार बढ़ रही है। सोमवार को बीते 24 घंटे में 1334 और लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि सात मरीजों की मौत हुई है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 7846 हो गई है। जबकि 605 और मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इन्हें मिला कर 98492 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 10 हजार 146 हो गई है।

उत्तराखंड : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज जारी हो सकता है स्कूलों में छुट्टी का शासनादेश

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 35098 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 554 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 408, नैनीताल में 114, ऊधमसिंह नगर में 89, पौड़ी में 70, टिहरी में 56, रुद्रप्रयाग में नौ, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत जिले में सात-सात, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में तीन-तीन संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में 7 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश और श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में तीन-तीन, मैक्स हॉस्पिटल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1767 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 7846 सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर कोरोना संक्रमित
उत्तराखंड के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद ही इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते रविवार को उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था। आज रिपोर्ट आने के बाद उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
उत्तराखंड में कोरोना: विवाह समारोह में अधिकतम 200 लोग होंगे शामिल, सामाजिक दूरी का करना होगा पालन
उन्होंने बताया कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और वे आइसोलेशन में हैं। उन्होंने उनके संपर्क में आए अधिकारियों से कोरोना टेस्ट कराने और आइसोलशन में रहने की अपील की है। वहीं, उनकी पत्नी सौजन्या की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सैनिटाइजेशन के लिए हाईकोर्ट एक सप्ताह के लिए बंद
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नोटिफिकेशन जारी कर इस सप्ताह सैनिटाइजेशन के लिए हाईकोर्ट को बंद कर दिया गया है। अगले सप्ताह 19 अप्रैल से हाईकोर्ट में वादों की सुनवाई वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी। 
सोमवार की शाम मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता में हुई जजों की बैठक में तय किया गया कि 13, 15 व 16 अप्रैल को हाईकोर्ट बंद रहेगा। जबकि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 17 अप्रैल को शनिवार व 18 अप्रैल को रविवार है।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट अब 19 अप्रैल को खुलेगा और 19 अप्रैल से वादों की सुनवाई वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग से होगी। इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। 
Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x